Irresponsible IISc Bangalore vs Responsible University of Cambridge | Fake Acharya Prashant Exposed | #ExposedEveryMonth

📌 Section 1 – IISc बेंगलुरु vs यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज: जब दो संस्थानों ने एक ही सवाल का दिया बिल्कुल अलग जवाब


भूमिका: एक ईमेल, दो संस्थान, दो रवैये

भारत के टैक्सपेयर के पैसों से चलने वाला “विज्ञान का मंदिर” – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु — जब एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड, Unlicensed counsellor Fake “आचार्य” को अपने छात्रों की काउंसलिंग करने का मंच देता है, और जब उससे जवाबदेही माँगी जाती है तो वो दो हफ्ते की चुप्पी साध लेता है – तो यह सिर्फ एक संस्थान की विफलता नहीं, यह हर उस छात्र के साथ विश्वासघात है जो वहाँ प्रमाणिक ज्ञान की उम्मीद लेकर जाता है।

दूसरी तरफ, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को जब यही concern भेजी गई – तो 45 मिनट के अंदर एक personally written response आया।

यही contrast इस पूरी video और इस blog post का केंद्र है।


⚖️ IISc vs Cambridge: एक नज़र में

पहलूIISc बेंगलुरुयूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज
ईमेल भेजने की तारीख3 मई 202615 May 2026
Recipients5 Deans + Office DirectorDirector + Free Speech Unit + अन्य
Responseशून्य — 2 हफ्ते बाद भी कोई acknowledgment नहीं45 मिनट में personally written response
Response देने वालाकोई नहींDr. James Nepton
Taxpayer Funded?हाँनहीं

इस विषय में हमारी विस्तृत वीडियो यहाँ देखिये-

🏛️ Section 2 – IISc बेंगलुरु में क्या हुआ?

23 मार्च 2026 को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु — जिसे भारत का “विज्ञान का मंदिर” कहा जाता है — वहाँ प्रशांत त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया। यह पहली बार नहीं था। यह दूसरी बार था। पिछले साल भी यही हुआ था — उसी संस्थान में, उसी व्यक्ति ने शादी और रिश्तों पर अनलाइसेंस्ड काउंसलिंग की थी। तब भी Shaastra ने documented evidence के साथ वीडियो बनाई थी। तब भी IISc चुप रही।

इस बार 23 मार्च को जो वीडियो publish हुई उसमें प्रशांत त्रिपाठी ने — जो खुद को “आचार्य” कहते हैं लेकिन जिनके पास इस उपाधि का कोई प्रमाणित आधार नहीं है — IISc के छात्रों के सामने कई आपत्तिजनक वक्तव्य दिए। उन वक्तव्यों का विस्तृत वैज्ञानिक, दार्शनिक और शास्त्रीय खंडन हम पहले ही कर चुके हैं।

👉 उस पूरे expose का विस्तृत blog post यहाँ पढ़ें:

Corresponding video:

यहाँ संक्षेप में वो पाँच प्रमुख आपत्तियाँ जो उस लेक्चर में सामने आईं:

1. अनलाइसेंस्ड काउंसलिंग
इस लेक्चर में प्रशांत त्रिपाठी ने एक महिला की रिश्तों और मातृत्व पर लंबी काउंसलिंग की। RCI Act 1992 के अनुसार बिना लाइसेंस के किसी की भी काउंसलिंग करना कानूनन निषिद्ध है। प्रशांत त्रिपाठी के पास ऐसा कोई लाइसेंस नहीं है।

2. “Dirty Old Rituals”
उन्होंने खुलेआम कहा —

“Why do you think that in your vacation, you must go back to some dirty old village and participate in some dirty old ritual?”

BNS धारा 299 और 302 ऐसे वक्तव्यों को निषेध करती है जो धार्मिक भावनाओं को आहत करें। इसके अलावा University of Toronto के Prof. Hobson और University of Connecticut के Prof. Xygalatas के peer-reviewed research papers rituals के वैज्ञानिक लाभ सिद्ध करते हैं। अर्थात् यह वक्तव्य धर्म के विरुद्ध भी है और विज्ञान के विरुद्ध भी।

3. माँ का प्रेम = “Conditioning, Bondage, Chain”
माँ के प्रेम को chemical reaction, conditioning और bondage कहना — Neuroscience के शोध के सर्वथा विरुद्ध है। Article 51A के अंतर्गत scientific temper का प्रचार हर नागरिक का कर्तव्य है — इस प्रकार के अप्रमाणित वक्तव्य उस कर्तव्य का उल्लंघन हैं।

4. Institutional Stage पर Self-Marketing
लेक्चर में उन्होंने IISc के मंच का उपयोग करते हुए छात्रों से कहा कि उनके videos अधिक से अधिक forward और share किए जाएं। किसी संस्थान का आमंत्रण स्वीकार करके उस मंच से अपनी personal marketing करना — संस्थान की नीति और मर्यादा दोनों का उल्लंघन है।

5. “अपने घर क्यों जाना चाहते हो?”
उन्होंने छात्रों से कहा कि छुट्टियों में घर जाने की बजाय दुनिया explore करो। MHCA 2017 के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह केवल एक licensed practitioner ही दे सकता है – कोई भी ideology-driven व्यक्ति नहीं।


यह सब IISc के किसी भी शिक्षक ने नहीं रोका। किसी छात्र ने एक भी सवाल नहीं पूछा। और संस्थान – जो taxpayer के पैसों से चलता है — चुप रहा।

यही वजह थी कि Shaastra ने IISc के पाँच Deans और Office Director को एक formal email भेजने का निर्णय लिया।

📧 Section 3 – IISc बेंगलुरु को भेजा गया ईमेल: पाँच सवाल, शून्य जवाब

3 मई 2026 को Australian time 6:58 PM पर IISc बेंगलुरु के निम्नलिखित अधिकारियों को एक formal email भेजा गया:

  • Prof. Jayant Modak — Dean, Faculty of Engineering (Purdue University से PhD)
  • Prof. S.S. Asokan — Dean (IISc बेंगलुरु से PhD, कई संस्थानों में Visiting Scholar)
  • Prof. Prabal K. Maiti — Dean, Undergraduate Programme
  • Prof. Deepshika Chakravarti — Associate Dean, Undergraduate Programme (Germany से उच्च शिक्षा)
  • Prof. Srikant Krishnan Iyer — Associate Dean, Undergraduate Programme (BTech)
  • Office of the Director — CC में

इन सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों से Shaastra का कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। इनकी विद्वता और समाज के प्रति योगदान को हमारा नमस्कार है। यहाँ बात केवल institutional accountability की है।


इस Email में पाँच सवाल पूछे गए थे:

सवाल 1 — RCI Act 1992: क्या लाइसेंस verify किया गया?

RCI Act 1992 स्पष्ट कहता है कि बिना valid license के कोई भी व्यक्ति किसी की counseling नहीं कर सकता। किसी किताब से, शास्त्र से, या scientific research से पढ़कर बताना अलग बात है — लेकिन किसी व्यक्ति की counseling करना एक licensed profession है।

जिस प्रकार बिना medical license के कोई operation नहीं कर सकता — उसी प्रकार बिना RCI registration के कोई counseling नहीं कर सकता। अगर कोई गलती हो तो आप एक licensed professional को court में sue कर सकते हैं — एक unlicensed व्यक्ति को नहीं।

Shaastra का सवाल: क्या IISc ने verify किया था कि प्रशांत त्रिपाठी के पास RCI का valid registration है?


सवाल 2 — MHCA 2017: Mental Health Advice का अधिकार किसे?

Mental Healthcare Act 2017 कहता है कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी सलाह scientific temper के अनुसार और एक licensed practitioner द्वारा दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति अपनी ideology के आधार पर किसी का mental health diagnosis नहीं कर सकता।

Shaastra का सवाल: क्या IISc के पास कोई ऐसी policy है जो यह सुनिश्चित करे कि मंच पर आने वाले वक्ता के health credentials verify किए जाएं?


सवाल 3 — BNS 299 & 302: “Dirty Old Rituals” कहना कानूनन उचित है?

लेक्चर में प्रशांत त्रिपाठी ने खुलेआम कहा:

“Why do you think that in your vacation, you must go back to some dirty old village and participate in some dirty old ritual?”

भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 302 ऐसे वक्तव्यों को निषेध करती है जो किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करें। University of Toronto के Prof. Hobson और University of Connecticut के Prof. Xygalatas के peer-reviewed research rituals के वैज्ञानिक लाभ सिद्ध करते हैं — अर्थात् यह वक्तव्य विज्ञान के भी विरुद्ध है।

Shaastra का सवाल: क्या IISc ने verify किया था कि वक्ता की भाषा संस्थान की policy और भारतीय कानून के अनुरूप है?


सवाल 4 — Institutional Stage पर Personal Marketing

लेक्चर में वक्ता ने IISc के मंच से छात्रों से कहा कि उनके videos अधिक से अधिक forward और share करें।

Shaastra का सवाल: क्या IISc के पास कोई policy है जो यह सुनिश्चित करे कि कोई वक्ता संस्थान के मंच का उपयोग अपनी personal marketing के लिए न करे?


सवाल 5 — Article 51A: Scientific Temper का प्रचार

भारतीय संविधान का Article 51A कहता है कि scientific temper का प्रचार-प्रसार करना हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। इस लेक्चर में माँ के प्रेम को “chemical conditioning” कहना, rituals को “dirty” कहना — यह सब scientific temper के विरुद्ध है।

Shaastra का सवाल: क्या IISc के पास कोई policy है जो यह सुनिश्चित करे कि संस्थान के मंच से scientific temper के अनुरूप ही वक्तव्य दिए जाएं?


Email में यह भी लिखा गया था:

  • यह दूसरी बार है जब यही व्यक्ति IISc में ऐसा कर चुका है — पिछले साल भी यही हुआ था
  • IISc को दो हफ्ते का समय दिया गया था लिखित जवाब देने के लिए
  • यह भी स्पष्ट किया गया था कि जवाब हो या चुप्पी — दोनों document किए जाएंगे
  • IISc के प्रति कोई animosity नहीं — बल्कि इसकी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह email भेजी गई

Dear Deans,

I write to you in your capacity as a senior academic administrator of the Indian Institute of Science, Bangalore – one of India’s foremost PUBLICLY funded research institutions.

On 23 March 2026, a video of public lecture hosted at IISc for Mr. Prashant Tripathi, who presents himself under the title “Acharya Prashant”, was published. A recording of this event is publicly available on YouTube (https://www.youtube.com/watch?v=VZkJePopMC8) and has been viewed by a significant number of people. I have conducted a detailed, documented academic analysis of this lecture, which is publicly accessible on shaastra.net and Shaastra youtube channel.

Response Video: IISc बेंगलुरु Exposed Again | फिर से Fake Acharya के अंधविश्वास को मंच #exposedeverymonth

Referenced Research Papers: IISc बेंगलुरु ने फिर से Fake Acharya Prashant के अंधविश्वास को बढ़ावा दिया #ExposedEveryMonth – शास्त्र

I am writing to formally raise the following questions and request a written institutional response:

1. RCI Registration Verification
During this lecture, Mr. Tripathi conducted what can only be described as psychological counselling – specifically directing a student regarding her family attachments, reproductive choices, personal identity, and emotional states, using techniques documented in clinical psychology literature on manipulation and coercive persuasion. The Rehabilitation Council of India Act, 1992 (Section 13) prohibits any person from practicing as a rehabilitation professional without RCI registration.

My question: Did IISc verify whether Mr. Tripathi holds valid RCI registration or any equivalent professional qualification before extending him a platform to conduct such interventions with students?

2. Mental Healthcare Act, 2017 Compliance
The Mental Healthcare Act, 2017 mandates that mental health services be delivered only by registered mental health professionals. The nature of the interventions in this lecture – addressing a student’s psychological relationship with her family, her reproductive psychology, and her emotional identity — falls within the scope of mental health practice.

My question: Does IISc have a policy requiring verification of mental health credentials for speakers whose sessions involve psychological intervention with students?

3. BNS 2023, Section 299 – Religious Insult
During this lecture, Mr. Tripathi publicly referred to students’ ancestral villages as “dirty old villages” and their religious practices as “dirty old rituals” – on a government-funded institution’s stage, in front of hundreds of students, on camera, and subsequently distributed electronically to millions of viewers.

My question: Does IISc consider this language consistent with the institution’s commitment to cultural respect? And does IISc have a policy regarding speakers making public statements that may constitute deliberate outraging of religious feelings of a class of citizens under Section 299 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023?

4. Institutional Due Diligence Policy
Mr. Tripathi has been invited to IISc on more than one occasion. He operates a large paid ecosystem – including courses, books, and community memberships – and uses institutional platforms as part of his audience acquisition strategy. During this lecture, he explicitly asked students to “share my videos more often.”

My question: What is IISc’s policy for evaluating whether a speaker’s institutional visit serves the academic interests of students, or functions primarily as a promotional event for the speaker’s commercial enterprise?

5. Promotion of Superstition on a Scientific Platform

IISc Bangalore exists with an explicit constitutional and institutional mandate to advance scientific temper, rational inquiry, and evidence-based thinking – values enshrined in Article 51A(h) of the Indian Constitution, which places a fundamental duty on every citizen to develop scientific temper, humanism, and the spirit of inquiry and reform.

During this lecture, Mr. Tripathi made the following assertions to students of India’s premier science institution:

  • That a mother’s love for her child is merely “chemicals” and therefore not real or worth preserving – directly contradicting peer-reviewed neuroscience published in scientific journals (all evidences shown in video and blog post and are available for free download).
  • That family bonds are “conditioning,” “bondage,” and “chains” – directly contradicting published research on attachment neuroscience, and the documented neurological basis of the parent-child bond
  • That students should abandon ancestral rituals – while peer-reviewed ritual psychology research (Hobson, Xygalatas et al., 2017) documents that rituals serve measurable psychological, social cohesion, and grief-processing functions validated across cultures
  • That a student’s desire to return to her family during vacations reflects a failure of consciousness – a claim with no scientific basis

These assertions do not constitute philosophy. They constitute the promotion of anti-scientific claims dressed in philosophical language – delivered to science students, on a science campus, funded by Indian taxpayers.

My question: Does IISc have a policy requiring that speakers invited to address students on matters of psychology, human behaviour, neuroscience, and mental health base their claims on peer-reviewed scientific evidence? And does IISc consider it consistent with its institutional mandate and India’s constitutional commitment to scientific temper under Article 51A(h) to provide a publicly funded platform to assertions that directly contradict established neuroscience and peer-reviewed psychology research?

This is the second time this has happened and I raised a concern last year too in this video and corresponding blog post with related research papers:

IISc Bangalore – यह विज्ञान संस्थान है या गपोड़ी लाल अविद्या पीठ? – शास्त्र

I request a written institutional response within 14 working days of this email. I wish to make clear that this correspondence (including your response or silence) is being documented and may be referenced in future public research and publications on the subject of institutional accountability in India’s premier academic institutions.

I have no personal animus toward IISc, which I regard as a crown jewel of Indian science. It is precisely for this reason that I believe IISc’s name and platform deserve to be protected from associations that may cause reputational and legal risk to the institution.

I am available for any formal correspondence or discussion at info@shaastra.net.

Respectfully,

श्री राहुल कर्ण
🎓 बहुश्रुत (Polymath) | Founder, Shaastra
📧 info@shaastra.net
🌐 shaastra.net


परिणाम:

3 मई को email भेजी गई। 17 मई तक — 14 दिन बाद — न कोई reply, न कोई acknowledgment।

पाँच Deans और एक Office Director — छह लोग — इनमें से किसी ने भी यह जरूरी नहीं समझा कि एक acknowledgment भी भेज दें। यह taxpayer-funded संस्थान अपने छात्रों के welfare के प्रति इस हद तक गैर-जिम्मेदार है।

📧 Section 4 – यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को भेजा गया ईमेल: तीन concerns, 45 मिनट में जवाब

IISc को email भेजने के कुछ दिन बाद Shaastra के social media पर किसी ने एक comment किया। उसने लिखा कि यही स्वयंभू “आचार्य” प्रशांत त्रिपाठी 30 मई 2026 को यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में पर्यावरण पर एक lecture देने जा रहे हैं।

संभवतः उस व्यक्ति को यह ज्ञात नहीं था कि मैं स्वयं यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज का एक ex-student रह चुका हूँ।

2022 में Cambridge Judge Business School Executive Education से Business Analytics: Decision Making Using Data का एक executive online course किया था। यह एक महंगा और करीब दो-तीन महीने का कोर्स था। उस certificate पर दो नाम थे — Alison Wheeler और Jane Davis (Director, Cambridge Judge Business School Executive Education)।

Rahul Karn University of Cambridge Business Analytics certificate

जब वो comment पढ़ा तो मैंने अपनी जिम्मेदारी समझी। जो हादसा IISc में और कई अन्य संस्थानों में हो चुका है — वही Cambridge के छात्रों के साथ न हो। उन्हें भी अनलाइसेंस्ड counseling का सामना न करना पड़े। उनका भी brain wash न किया जाए।

इसलिए Cambridge को भी एक formal email भेजने का निर्णय लिया।


किसे email भेजी गई?

Cambridge को email भेजने से पहले थोड़ी research की। वहाँ एक Free Speech Unit है। Certificate पर जिनके signatures थे — Alison Wheeler और Jane Davis — उनके emails internet से प्राप्त हुए। इसके अलावा अन्य Deans और संबंधित अधिकारियों के emails भी जोड़े गए। कुछ लोगों तक email पहुँची, कुछ तक शायद नहीं भी पहुँची।


Email में क्या था?

सबसे पहले अपना Cambridge का certificate email में attach किया — ताकि यह स्पष्ट हो कि यह concern एक बाहरी व्यक्ति का नहीं बल्कि एक ex-student का है जिसे इस संस्थान की प्रतिष्ठा की परवाह है।

फिर अपना परिचय दिया — कि Shaastra channel पर evidence-based videos बनाता हूँ, हर claim के साथ peer-reviewed research papers cite करता हूँ, और सबका documentation blog post के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराता हूँ।

इसके बाद तीन प्रमुख concerns रखे:


Concern 1 — Environment Lecture के नाम पर वर्ग-घृणा का प्रचार

प्रशांत त्रिपाठी 30 मई को Cambridge में climate change पर lecture देने वाले हैं। लेकिन इनका documented इतिहास यह है कि पर्यावरण के नाम पर यह अमीरों के प्रति घृणा भरते हैं। उन्हीं के शब्दों में:

“हमने बहुत गलत लोगों को… कौन सी गाली दूं उनको?”

इस documented clip का link email में दिया गया। साथ में उस पर बनी Shaastra की video का link और उसका पूरा documentation भी दिया गया।

Concern: क्या Cambridge ऐसे व्यक्ति को platform देना उचित समझती है जो environment lecture की आड़ में किसी वर्ग के प्रति खुली घृणा का प्रचार करे?


Concern 2 — IISc में “Dirty Old Rituals” वाला वक्तव्य

Cambridge को यह भी बताया गया कि IISc में इन्होंने खुलेआम कहा:

“Why do you think that in your vacation, you must go back to some dirty old village and participate in some dirty old ritual?”

यह वक्तव्य BNS 299/302 का उल्लंघन है और peer-reviewed science के भी विरुद्ध है। Cambridge जैसा संस्थान जो free speech और academic integrity दोनों को महत्व देता है — क्या वह ऐसे व्यक्ति को platform देना उचित समझेगा?


Concern 3 — Self-Proclaimed “Acharya” Title

यह भी clearly बताया गया कि प्रशांत त्रिपाठी का “आचार्य” title self-assumed है। इसके पीछे कोई verified academic degree, कोई institutional recognition, कोई peer-reviewed research नहीं है। Cambridge की academic credibility के साथ ऐसे व्यक्ति का association संस्थान की reputation के लिए उचित नहीं।

Dear All,

I am writing as an ex-student of Cambridge Judge Business School (Business Analytics: Decision Making Using Data, July 2022 – please find attached my certificate) to raise a formal concern regarding the scheduled Cambridge India Business Dialogue lecture by Mr. Prashant Tripathi, who presents himself under the self-conferred title “Acharya Prashant,” on 30 May 2026 at Cambridge Union. The announced topic is “Indian Contemplative Traditions as Applied to Climate Change, Inequality, and Global Responsibility.”

I am the founder of Shaastra (shaastra.net), an evidence-based educational research channel. Over 2.5 years I have documented Mr. Tripathi’s public lectures with peer-reviewed research. Three specific concerns are directly relevant to this Cambridge event.


Concern 1: Using “Environment” as a Vehicle for Hatred Towards the Wealthy

The announced lecture topic prominently features climate change and inequality. My documented research — published at https://www.youtube.com/watch?v=c2WoDw5PKf0    — shows that when Mr. Tripathi addresses environmental topics, he does not present scientific data or policy frameworks. Instead, he uses the subject as a platform to direct emotional hatred and blame toward wealthy people and corporations, encouraging his audience to hold contempt and hostility rather than engage in evidence-based environmental discourse.

Cambridge is a global institution that brings together students from all economic backgrounds and all nations. Platforming a speaker who uses climate change not as a subject of rigorous analysis but as a pretext for class-based emotional outbursts is inconsistent with the evidence-based, inclusive academic standards Cambridge represents.

Documentation: https://shaastra.net/gaali-guru-environmental-love-or-hatred/

Video: https://www.youtube.com/watch?v=c2WoDw5PKf0


Concern 2: Public Dismissal of Students’ Cultural Traditions — IISc Bangalore, March 2026

At the Indian Institute of Science, Bangalore — one of India’s premier scientific institutions — Mr. Tripathi told a student who wished to visit her family village during vacation:

“Why do you want to go back to that dirty old village and participate in some dirty old ritual?”

Regarding the dismissal of ancestral rituals specifically — this is not a defensible philosophical position. It directly contradicts peer-reviewed research by Hobson, Xu, and Xygalatas (2017), published by SAGE, involving researchers from the University of Toronto etc, which documents measurable psychological and social wellbeing benefits of ritual practices across cultures.

The Cambridge India Business Dialogue brings together students of Indian heritage and diverse global backgrounds. A speaker who has publicly and contemptuously dismissed Indian cultural traditions as “dirty” on a recorded academic stage poses a direct risk to the inclusivity and dignity of that audience.

Documentation: https://shaastra.net/iisc-bangalore-fake-acharya-prashant-exposed/

Video: https://www.youtube.com/watch?v=xbOapdlZVek


Concern 3: Anti-Scientific Psychological Claims Without Any Evidence

At the same IISc lecture, Mr. Tripathi asserted that a mother’s love for her child is merely neurochemical “conditioning” — presenting this as established fact to a student audience, without citing a single peer-reviewed source. This directly contradicts:

  • Li et al. (2024), Science journal — fMRI studies documenting unique maternal-infant neural activation in the zona incerta that no social substitute can replicate
  • Bick et al. (2018), Neuroscience & Biobehavioral Reviews — neurological distinctiveness of human attachment bonds

Mr. Tripathi holds no degree in neuroscience, psychology, or any medical field. He holds no registered mental health license in any jurisdiction. I formally wrote to all five Deans and the Director of IISc on 3 May 2026 regarding these concerns. That correspondence is publicly documented and internationally distributed.

He has similarly spread superstition in an online discussion with University of California, Berkeley where he showed contempt for inclusivity/diversity. I find it highly objectionable and dangerous for any university’s reputation. I am not saying this because, I have taken course from UC Berkeley as well. I am saying this because this can be risk to the reputation of University of Cambridge too.

Video: https://www.youtube.com/watch?v=8echqfvWoCI

Documentation: https://shaastra.net/arya-prashant-marketing-drama-vs-my-berkeley-certificate/

All peer-reviewed research PDFs are freely available at shaastra.net.


Prevent Duty — Counter-Terrorism and Security Act 2015, Section 26

Cambridge’s published Code acknowledges its obligations under the Prevent duty (https://www.governanceandcompliance.admin.cam.ac.uk/policies-and-guidance/university-code-practice-freedom-speech). I draw your Committee’s attention to the following documented patterns in Mr. Tripathi’s lectures — consistent with coercive control and undue influence as documented in the academic literature:

  • Isolation from family: Students are systematically taught that parental love is “bondage,” family bonds are “chains,” and ancestral villages are “dirty”
  • Love bombing and community replacement: Students are invited to join his paid “Gita Community” with the explicit offer: “I am your family. All of these people are your family.”
  • Sacred science: His conclusions are presented as self-evident clarity; disagreement is reframed as the listener’s own “conditioning” — making refutation psychologically impossible
  • Deliberate emotional harm: Public declaration of intent to “hurt feelings” as a pedagogical method

These patterns map directly onto Robert Lifton’s eight criteria for thought reform (1961) — specifically Sacred Science, Demand for Purity, and Dispensing of Existence — as I have documented with citations in my research series. They also align with Steven Hassan’s BITE Model (Behaviour, Information, Thought, Emotional control) of cult influence.

My Request

The lecture is scheduled in 15 days. As a Cambridge alumnus who has personally invested in this institution’s reputation for rigour, evidence-based discourse, and inclusivity, I respectfully request the Committee confirm whether Mr. Tripathi’s documented conduct has been reviewed against Cambridge’s published Code of Practice on Freedom of Speech (2024) and Prevent duty obligations before 30 May 2026.

Also, please verify his credentials because he calls himself Acharya, but he has neither passed any exam of Acharya nor he has been conferred this title by any formal lineage of Acharya. Can University of Cambridge invite someone who writes Dr. as prefix in his name, but doesn’t hold a PhD or medical license?

I wish to make clear that I hold no personal animosity toward Mr. Prashant Tripathi. My concern is solely for the students who will be present on 30 May 2026 – who deserve a platform that meets Cambridge’s own standards of evidence-based discourse and cultural inclusivity – and for the reputation of an institution in which I have personally invested and which I continue to regard as my alma mater with great pride.

Respectfully,
Rahul Karn
Ex-Student – Cambridge Judge Business School Executive Education (July 2022)
Founder, Shaastra
info@shaastra.net | shaastra.net
Canberra, Australia


परिणाम: 45 मिनट में जवाब

Email भेजने के लगभग 45 मिनट के अंदर Cambridge की तरफ से personally written response आया।

जवाब दिया — Dr. James Nepton, Head of Data Protection & Compliance ने। उन्होंने लिखा कि इस concern को संबंधित विभाग तक पहुँचाया जा रहा है और आगे की जानकारी के लिए Additional CCs में भी रखा गया।

वही Cambridge — जहाँ से यह Self Proclaimed Fake “आचार्य” lecture देने जा रहे थे — उसने 45 मिनट में respond किया।

वही IISc — जो taxpayer के पैसों से चलती है — वो 14 दिन बाद भी मौन है।

यह सिर्फ दो संस्थानों का अंतर नहीं — यह accountability की संस्कृति और गैर-जिम्मेदारी की संस्कृति का अंतर है।

⚖️ Section 5 – जवाबदेही किसकी? IISc के छह अधिकारियों का मौन

3 मई 2026 को Shaastra ने IISc बेंगलुरु के निम्नलिखित छह अधिकारियों को formal email भेजी। यह कोई abuse नहीं था, कोई threat नहीं था — यह पाँच documented, legally grounded सवाल थे। इन छह लोगों में से किसी एक ने भी 14 दिनों में एक acknowledgment भेजना जरूरी नहीं समझा।

आइए देखें — इनकी जिम्मेदारी क्या थी:


1. Prof. Jayant Modak — Dean, Faculty of Engineering

Purdue University से PhD। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित। एक Dean की जिम्मेदारी है कि उसके संस्थान में जो भी speaker आए वो संस्थान की academic integrity के अनुरूप हो। जब यह documented concern आई कि एक अनलाइसेंस्ड व्यक्ति ने उनके छात्रों की counseling की — तो क्या यह उनकी जिम्मेदारी नहीं थी कि वो कम से कम acknowledge करते?


2. Prof. S.S. Asokan — Dean

IISc बेंगलुरु से PhD। कई प्रतिष्ठित संस्थानों में Visiting Scholar रहे। इनके पास वही email गई। इनकी भी वही जिम्मेदारी थी। इनका भी वही मौन रहा।


3. Prof. Prabal K. Maiti — Dean, Undergraduate Programme

IISc बेंगलुरु में Professor। Undergraduate students के Dean हैं। यानी सीधे तौर पर उन्हीं छात्रों के जिम्मेदार हैं जिनके सामने यह अनलाइसेंस्ड counseling हुई। अगर किसी एक व्यक्ति की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बनती थी इस email का जवाब देने की — तो वो यही थे। फिर भी — मौन।


4. Prof. Deepshika Chakravarti — Associate Dean, Undergraduate Programme

Germany से उच्च शिक्षा प्राप्त। अंतरराष्ट्रीय academic standards से परिचित। जब एक ऐसी email आए जिसमें RCI Act 1992, MHCA 2017, BNS 299/302 और Article 51A का हवाला हो — तो क्या एक internationally educated academic की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वो इसे seriously ले? फिर भी — मौन।


5. Prof. Srikant Krishnan Iyer — Associate Dean, Undergraduate Programme (BTech)

BTech programme के Associate Dean। सीधे तौर पर उन्हीं छात्रों से जुड़े हैं जिनका brain wash किया गया। फिर भी — मौन।


6. Office of the Director — CC में

यह email सिर्फ Deans को नहीं, IISc के Director के Office को भी CC में भेजी गई थी। Director का Office एक institution की सर्वोच्च administrative जिम्मेदारी है। अगर पाँच Deans ने ignore किया — तो Director के Office ने क्यों? फिर भी — मौन।


यह मौन क्या कहता है?

यह मौन किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं है। यह एक संस्थागत संस्कृति है जहाँ:

  • छात्रों का welfare एक priority नहीं है
  • Unlicensed speakers को platform देने पर कोई accountability नहीं है
  • Documented, legally grounded concerns को ignore करना सामान्य है
  • Taxpayer का पैसा लेकर जिम्मेदारी से मुँह मोड़ना स्वीकार्य है

Cambridge में एक व्यक्ति ने 45 मिनट में personally respond किया — और वो संस्थान taxpayer के पैसों से नहीं चलता।

IISc taxpayer के पैसों से चलती है — और छह अधिकारियों ने मिलकर 14 दिनों में एक line नहीं लिखी।

यही इस पूरे episode का सबसे बड़ा सत्य है।

📋 Section 6 – निष्कर्ष: जवाबदेही, चार माँगें और एक शास्त्रीय सत्य

यह सिर्फ IISc और Cambridge की कहानी नहीं है। प्रशांत त्रिपाठी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में जाकर अपना agenda फैलाते हैं — पर्यावरण के नाम पर, philosophy के नाम पर, wellness के नाम पर। 30 मई 2026 को Cambridge में lecture scheduled है। इसके अलावा King’s College और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में भी इनके कार्यक्रम होते रहते हैं।

हर उस संस्थान की जिम्मेदारी है जो इन्हें platform देता है।


हर संस्थान की जिम्मेदारी — चाहे वो Cambridge हो, King’s College हो, या कोई भी संस्थान

1. Speaker Verification — पहले verify करो, फिर platform दो

किसी भी संस्थान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो व्यक्ति उनके मंच पर आ रहा है:

  • उसकी academic credentials verified हों
  • उसका “title” किसी recognized institution द्वारा प्रदत्त हो — self-assumed नहीं
  • अगर वो counseling या mental health पर बात करने वाला है तो उसके पास RCI Act 1992 के अंतर्गत valid license हो
  • उसके past lectures का documented record देखा जाए

2. Content Screening — मंच देने से पहले past record देखो

King’s College, Cambridge, या कोई भी विश्वविद्यालय जब किसी को invite करे तो यह उनकी academic जिम्मेदारी है कि:

  • उस व्यक्ति के past lectures publicly available हैं — उन्हें देखा जाए
  • क्या उस व्यक्ति ने पहले किसी अन्य संस्थान में hate speech, unlicensed counseling, या religious sentiments को आहत किया है?
  • Documented evidence मौजूद है — केवल Google search से भी यह पता चल सकता है

3. Student Welfare — छात्र सबसे पहले

MHCA 2017 सिर्फ भारत का कानून है — लेकिन student welfare एक universal academic value है। Cambridge का अपना Free Speech Unit है, अपनी Student Welfare Policy है। King’s College की अपनी Safeguarding Policy है। इन policies का पालन करना सिर्फ तब नहीं होता जब कोई complaint आए — यह एक proactive responsibility है।

4. Accountability का जवाब देना — silence एक option नहीं है

जब कोई documented, legally grounded concern किसी संस्थान को भेजी जाए — तो उसे ignore करना उस संस्थान की साख के लिए सबसे बड़ा खतरा है। Cambridge ने 45 मिनट में respond किया — यही academic culture का standard है। IISc ने 14 दिन में एक acknowledgment नहीं दी — यह उस standard का पतन है।

King’s College और अन्य संस्थानों से Shaastra की स्पष्ट अपेक्षा है — अगर आपके यहाँ भी इनका कोई कार्यक्रम scheduled है, तो अपने speaker verification process को activate करें।


Shaastra की चार माँगें — Fake Acharya प्रशांत त्रिपाठी से:

माँग 1 — “आचार्य” title तत्काल हटाया जाए

यह title self-assumed है। कोई verified academic degree नहीं, कोई institutional recognition नहीं, कोई peer-reviewed research नहीं। यह title जनता को भ्रमित करता है और तत्काल हटाया जाए।

माँग 2 — IISc के छात्रों से सार्वजनिक माफी माँगी जाए

IISc के मंच पर जो unlicensed counseling हुई, जो “Dirty Old Rituals” कहा गया, जो माँ के प्रेम को “conditioning और bondage” कहा गया — उन सबके लिए IISc के छात्रों से सार्वजनिक, documented माफी माँगी जाए।

माँग 3 — Cambridge के छात्रों से सार्वजनिक माफी माँगी जाए

Cambridge में environment lecture की आड़ में जो वर्ग-घृणा फैलाने का documented इतिहास है — उसके लिए Cambridge के छात्रों से भी सार्वजनिक माफी माँगी जाए।

माँग 4 — Unlicensed Counseling तत्काल बंद की जाए

RCI Act 1992 और MHCA 2017 के अंतर्गत बिना valid license के किसी की भी counseling करना कानूनन निषिद्ध है। यह अभ्यास तत्काल बंद किया जाए।


अंत में — एक शास्त्रीय सत्य

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में कहा है:

प्रभु आयसु जेहि कहँ जस अहई। सो तेहि भाँति रहें सुख लहई॥

Sundarkand 59/4

जिसे जो मर्यादा मिली है — वह उसी मर्यादा में रहे तो सुख पाता है।

एक वक्ता की मर्यादा है — प्रमाण के साथ बोले।
एक संस्थान की मर्यादा है — अपने छात्रों की रक्षा करे।
एक Dean की मर्यादा है — accountability से मुँह न मोड़े।
एक “आचार्य” की मर्यादा है — यदि सच में आचार्य है तो अपने आचरण से सिद्ध करे।

Shaastra का यह अभियान किसी से शत्रुता का नहीं — यह मर्यादा की याद दिलाने का अभियान है।

#ExposeEveryMonth — हर महीने, बिना रुके, बिना डरे, केवल documented evidence के साथ।

🔮 Section 7 – आगे क्या? अपेक्षाएँ, इतिहास और एक कड़ी चेतावनी

Cambridge से अपेक्षा: 30 मई का event cancel हो

Cambridge University का एक documented इतिहास है। जब भी किसी speaker का past record problematic पाया गया — Cambridge ने action लिया है। यह कोई नई बात नहीं:

  • 2019 — Jordan Peterson: Cambridge की Faculty of Divinity ने Jordan Peterson को Visiting Fellowship का invitation दिया। लेकिन जब उनके विचारों की deeper review हुई — तो वो invitation rescind कर लिया गया।
  • 2021 — Andrew Graham-Dixon: Cambridge Union ने art historian को Hitler impersonation के कारण permanently blacklist किया और अन्य unions के साथ वो blacklist share करने का निर्णय लिया।
  • 2026 — Namal Rajapaksa: February 2026 में Cambridge Union ने Sri Lanka के Namal Rajapaksa का scheduled lecture diaspora protests और documented concerns के बाद cancel किया।
  • Suella Braverman: Student protests के बाद Cambridge में उनका event reschedule करना पड़ा।
  • Nigel Farage: Cambridge के Department of Politics and International Studies ने उनका scheduled talk cancel किया।

Cambridge का यह इतिहास बताता है कि यह संस्थान जब documented concerns सामने आती हैं — तो action लेता है। Dr. James Nepton ने 45 मिनट में respond किया — यह उसी accountability culture का प्रमाण है।

Shaastra की स्पष्ट अपेक्षा है कि 30 मई 2026 का प्रशांत त्रिपाठी का Cambridge lecture cancel किया जाए।


King’s College और अन्य संस्थानों से भी यही अपेक्षा

Cambridge सिर्फ एक संस्थान है। प्रशांत त्रिपाठी का circuit इससे बड़ा है। King’s College और जो भी अन्य प्रतिष्ठित संस्थान इन्हें platform दे रहे हैं — उन सबसे Shaastra की यही अपेक्षा है:

  • अपने speaker verification process को activate करें
  • इनके past lectures का documented record देखें — वो publicly available है
  • अपनी student welfare policy को proactively लागू करें
  • यह समझें कि एक self-assumed “आचार्य” को अपना platform देना आपकी academic credibility के लिए खतरा है

अगर 30 मई का lecture cancel नहीं हुआ — तो क्या होगा?

यदि Cambridge या संबंधित संस्थान 30 मई के lecture को cancel नहीं करते — तो Shaastra उस पूरे lecture को word by word, claim by claim scrutinize करेगा।

हर वक्तव्य को peer-reviewed scientific research से जाँचा जाएगा। हर claim को शास्त्रीय प्रमाणों से परखा जाएगा। हर legal violation को documented किया जाएगा।

और यदि उस lecture में एक भी ऐसा वक्तव्य मिला जो अंधविश्वास का प्रचार करता हो, जो science के विरुद्ध हो, जो किसी वर्ग के प्रति घृणा फैलाता हो —

तो मैं अपना Cambridge certificate उसी प्रकार फाड़ दूँगा जिस प्रकार University of California, Berkeley का certificate फाड़ा था — जब उन्होंने इसी Self Proclaimed Fake “आचार्य” प्रशांत त्रिपाठी को अपने मंच पर अंधविश्वास फैलाने का अवसर दिया था।

यह कोई भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं है। यह एक documented, principled stand है। Berkeley का certificate फाड़ना एक symbolic act था जो यह कहता था — किसी संस्थान की प्रतिष्ठा मेरे लिए उस संस्थान के आचरण से बड़ी नहीं है।

Cambridge मेरे लिए एक प्रिय संस्थान है। उसका certificate मेरे लिए मूल्यवान है। इसीलिए मैं नहीं चाहता कि उसे फाड़ने की नौबत आए।

Cambridge — अब गेंद आपके पाले में है।


—PART 2 – 2 June 2026—

📸 Section 7 – 30 मई के बाद: Cambridge का नाम, Cambridge का Logo — और वो Email जो वो आपको नहीं दिखाएंगे

Archived News: LINK

30 मई 2026 को वो event हो गया। और उसके बाद जो हुआ — वो इस पूरी कहानी का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय है।

सबसे पहले IANS Live — भारत की national wire service — ने एक article publish किया। Headline थी:

“Acharya Prashant addresses University of Cambridge”

उस article में यह भी लिखा गया कि यह event “historic Cambridge Union” में हुआ — वही Cambridge Union जिसने Winston Churchill, Franklin Roosevelt और Stephen Hawking को host किया है।

इसके साथ ही AP ke YouTube channel पर कई Shorts publish हुए:

  • “Acharya Prashant At University of Cambridge Judge Business School” — जिसमें Cambridge Judge Business School की official signage दिखाई गई
  • “Cambridge Interacts with AP” — जिसमें Cambridge University का official coat of arms (heraldic shield) use किया गया
  • “Acharya Prashant x Cambridge University” — जिसमें Cambridge University का नाम और branding directly use की गई

इन सभी Shorts पर combined views hazaaron में थे।

लेकिन इन सबके बीच एक email थी — जो उन्होंने आपको नहीं दिखाई।

वही email जो Cambridge University ने 21 मई 2026 को — event से 9 दिन पहले — Shaastra को भेजी थी।

उस email में Dr. James Knapton, Head of Data Protection & Governance Compliance, University of Cambridge ने स्पष्ट शब्दों में लिखा था:

“I should stress for the avoidance of doubt that the Cambridge Union owns and runs its own premises but on this occasion is only acting as a hired venue for the student society’s conference: this is not a Cambridge Union event.”

अर्थात् Cambridge University ने event से 9 दिन पहले documented रूप से confirm किया था:

  • यह Cambridge Union का event नहीं है
  • यह University of Cambridge का event नहीं है
  • Cambridge Union सिर्फ एक hired venue था — जैसे कोई banquet hall किराए पर लिया जाता है
  • यह conference एक CJBS Student Society द्वारा organize की गई थी

Cambridge को यह सब पता था। Shaastra को यह सब पता था। और अब आपको भी पता है।

तो “Cambridge Interacts with AP” और “Acharya Prashant At University of Cambridge Judge Business School” — ये thumbnails किस आधार पर बनाए गए?

Cambridge ने खुद लिखा — “This is NOT a Cambridge Union event.”
उन्होंने thumbnail में लिखा — “University of Cambridge Judge Business School.”

यही है वो marketing drama जिसके बारे में हम आपसे बात करते हैं।


📹 Section 8 – Cambridge Marketing Drama: पूरी कहानी एक वीडियो में

इस पूरी घटना पर — IANS article से लेकर Cambridge के email तक, Shorts के thumbnails से लेकर Knapton के formal clarification तक — Shaastra ने एक विस्तृत documented video बनाई है।

इस video में आप देख सकते हैं:

  • Cambridge University का वो email जो event से 9 दिन पहले आया था
  • उसमें word-by-word क्या लिखा था
  • वो Shorts जो उसके बाद publish हुए
  • IANS Live की वो news जो बिना verify किए publish हो गई
  • और वो तमाम बातें जो “ज्ञान के इस महान सागर” ने आपको बताना उचित नहीं समझा

जैसा कि Cambridge University के Prevent Coordinator ने formally document किया — यह Cambridge का event नहीं था। यह एक student society का event था जिसके लिए Cambridge Union की building hire की गई थी।

लेकिन AP ke shorts thumbnails में Cambridge University Judge Business School की signage और Cambridge का official coat of arms use किया गया।

Cambridge ने पल्ला झाड़ लिया। IANS ने बिना verify किए print कर दिया। और हमने — document कर लिया।

यह documentation यहाँ है। Permanently. Searchable. Verifiable.

🙏 Section 9 – धन्यवाद: एक जिम्मेदार विश्वविद्यालय को और एक “विशाल हृदय” वाले स्वघोषित आचार्य को

University of Cambridge को हार्दिक धन्यवाद

Shaastra की ओर से University of Cambridge — और विशेष रूप से Dr. James Knapton, Head of Data Protection & Governance Compliance, Governance & Compliance Division — का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है।

जब Shaastra ने एक documented, research-backed email भेजी — तो Cambridge ने 45 मिनट के अंदर acknowledge किया। और फिर formal written clarification प्रदान की — जिसमें event की actual nature, organiser की identity, और Cambridge के institutional position को स्पष्ट शब्दों में document किया गया।

यही है एक जिम्मेदार विश्वविद्यालय की पहचान। Cambridge ने न केवल respond किया — बल्कि transparency का परिचय दिया। उन्होंने किसी के दबाव में आकर नहीं, बल्कि अपनी institutional integrity के आधार पर यह clarification दी।

IISc Bangalore ने दो सप्ताह में एक भी reply नहीं किया। Cambridge ने 45 मिनट में किया।

यही अंतर है एक accountable institution और एक silent institution में।

Cambridge को नमस्कार। 🙏


😄 और अब… स्वघोषित आचार्य जी को विशेष धन्यवाद

अब हम उन महान विभूति का भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं — जिनके बिना यह सारा documentation संभव ही नहीं होता।

जी हाँ — स्वघोषितआचार्य जी।

आपने अपना कीमती समय निकाला। अपना पैसा खर्च किया। अपने काम-धंधे छोड़े। और UK tour पर निकल पड़े मेरे प्रोजेक्ट को पूरा करने !

आपको शायद पता भी नहीं था — लेकिन आप इस पूरे समय Shaastra के institutional accountability documentation project में सबसे बड़े contributor बनते जा रहे थे।

IISc Bangalore गए — हमने document किया।
Cambridge गए — हमने email किया, Cambridge ने reply दिया, हमने document किया।
Thumbnails में Cambridge का coat of arms और Judge Business School की signage लगाई — हमने screenshot ले लिया, Wayback Machine में archive कर लिया।
IANS ने news print की — हमने वो भी archive कर लिया।

आपकी “ज्ञान की विशालता” इतनी अपार है कि आप कई सारी बातें बताना भूल जाते हैं — जैसे कि यह कि Cambridge ने formally लिखा था “This is NOT a Cambridge Union event.”

लेकिन घबराइए नहीं। हम हैं ना।

जो आप बताना भूलते हैं — वो हम बता देते हैं।
जो Cambridge लिखती है — वो हम दिखा देते हैं।
जो IANS print करती है — वो हम archive कर लेते हैं।

आपकी महानता की ऊंचाइयों को देखते-देखते सच में पीठ में दर्द हो जाता है। 😄

लेकिन यह दर्द सार्थक है — क्योंकि यह documentation किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है। यह उन सभी शैक्षिक संस्थानों, मनोवैज्ञानिकों, पत्रकारों और कानून विशेषज्ञों के लिए है — जो भविष्य में इस विषय पर शोध करेंगे।

आपका यह UK tour हमारे documentation को इतना समृद्ध कर गया — जितना हम कभी सोच भी नहीं सकते थे।

इसलिए — बहुत-बहुत धन्यवाद, स्वघोषित आचार्य जी। 🙏😄

अपने अगले tour की planning शुरू कीजिए। हम तैयार हैं।

#ExposeEveryMonth 📋✅

#CambridgeMarketingDrama

😄अपडेट: 6-7 जून 2026

कैंब्रिज इवेंट के बाद आचार्य प्रशांत के YouTube चैनल पर एक पोस्ट आई जिसमें दावा किया गया कि “यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज ने औपचारिक निमंत्रण दिया” और यह इवेंट “जज बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित” था।

इस पोस्ट को मैंने तुरंत Intellectual Integrity के तहत Wayback Machine पर संग्रहीत कर लिया है ताकि यह एक स्थायी सार्वजनिक रिकॉर्ड बन सके और भविष्य में इसे हटाया या बदला न जा सके।

Link: https://web.archive.org/web/20260607061420/https://www.youtube.com/post/Ugkx3HV1NFYlwHKlKA5nMsY57XPxWao_cvvo

परंतु किसी वक्ता के अपने सोशल मीडिया चैनल पर की गई पोस्ट, चाहे वह कितने भी आत्मविश्वास से लिखी गई हो, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के Governance and Compliance Division के लिखित संचार से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकती। कानून में, पत्रकारिता में, और किसी भी ईमानदार साक्ष्य मानक में, प्राथमिक स्रोत – अर्थात संस्था – का नकारात्मक वक्तव्य, संबंधित पक्ष के सकारात्मक दावे से कहीं अधिक वजनदार होता है। डॉ. जेम्स नैप्टन का वह ईमेल, जिसमें यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह इवेंट एक छात्र सोसायटी द्वारा आयोजित था, Cambridge Union केवल एक किराये का स्थान था, और यह “Cambridge Union का इवेंट नहीं है” – वही इस विषय में संस्थागत रिकॉर्ड है, और कोई भी पोस्ट-इवेंट सोशल मीडिया दावा उसे नहीं बदल सकता।

यह पूरा प्रकरण यह भी दिखाता है कि मेरा संस्थागत जवाबदेही अभियान असर डाल रहा है। अब तक के उनके सार्वजनिक करियर में मैंने कभी नहीं देखा था कि स्वघोषित आचार्य किसी संस्थान का “निमंत्रण‑पत्र” सार्वजनिक रूप से दिखाएँ; अचानक कैंब्रिज के मामले में पहली बार ऐसा करना अपने‑आप में इस बात का संकेत है कि संस्थागत स्तर पर उठे सवालों ने दबाव बनाया है। साथ ही, यह एक और गहरी बात भी उजागर करता है – यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के भीतर ही अलग‑अलग इकाइयाँ (जैसे छात्र‑समितियाँ और गवर्नेंस/कम्प्लायंस विभाग) आपस में रणनीतिक रूप से संरेखित नहीं दिखते; एक विभाग जहाँ लिखित रूप से यह स्पष्ट कर रहा है कि यह केवल एक छात्र‑समिति का, किराये के स्थल पर आयोजित कार्यक्रम था, वहीं दूसरी ओर उसी विश्वविद्यालय के नाम और लोगो का इस्तेमाल ऐसे किया जा रहा है मानो यह औपचारिक विश्वविद्यालय‑स्तरीय निमंत्रण और अनुमोदन हो।

जिस व्यक्ति ने वर्षों तक यह दिखावा किया कि उसे समाज, प्रतिष्ठा और बाहरी मान‑सम्मान से कोई लेना‑देना नहीं है, वही अब सोशल मीडिया पर लंबा समय लगाकर कैरोसल, डिज़ाइन किए हुए “निमंत्रण‑पत्र” और बारीकी से एडिट किए गए पोस्ट तैयार कर रहा है। स्वघोषित आचार्य के इस व्यवहार में सबसे दिलचस्प बात यही है कि जिन संस्थागत मान्यताओं को वह अपने प्रवचनों में नगण्य बताता है, ठीक वही मान्यता साबित करने के लिए उसे अब ग्राफ़िक्स, ब्रांडेड लेटरहेड और लम्बी कहानियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे साफ दिखता है कि कथित वैराग्य की परत के नीचे संस्थागत मुहर और सामाजिक वैधता की बेचैनी कितनी गहरी है।

Update – 10th June

Mail Sent to James Knapton on 7th of June

Response from James Knapton on 8th of June